ऑनलाइन संपत्ति कर

सेल्फ असेसमेंट फॉर्म

पवित्र स्थान

सरयू नदी के तट पर स्थित अयोध्या शहर रामायण जैसे पौराणिक महाकाव्य से सम्बंधित माना जाता है। इसीलिये यहाँ कई बड़े एवं मशहूर मंदिर स्थित है जो पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध हैं। साथ ही यहाँ कई और भ्रमण स्थल भी मौजूद हैं जो पर्यटकों में चर्चित हैं। इनमें से कुछ हैं :-

राम जन्मभूमि मंदिर

हालांकि राम जन्मभूमि मंदिर का क्षेत्र उस समय से विवादित रहा है जबसे उस पर निर्मित बाबरी मस्जिद का नाश किया गया था, किन्तु माना जाता है कि यह वही स्थल है जहाँ भगवान राम का जन्म हुआ था इसलिये यहाँ भरी मात्रा में पर्यटक आते हैं। साथ ही यह रामायण जैसे महान पौराणिक महाकाव्य के सम्बंधित होने के कारण हिंदुयों के बीच आध्यात्मिक महत्व रखता है।

हनुमान गढ़ी

हनुमान गढ़ी अयोध्या का एक और महत्वपूर्ण मंदिर है जो पूरी तरह से भगवान हनुमान को समर्पित है। यहाँ मौजूद 70 खड़ी सीडियाँ इस मंदिर की विशेषता हैं। यह मंदिर अत्यंत शांत एवं सौंदर्य से परिपूर्ण है तथा यह भ्रमण करने योग्य है।

त्रेता के ठाकुर

सरयू नदी के तट पर स्थित त्रेता के ठाकुर एक पौराणिक मंदिर है। इस मंदिर में भगवान राम की काले बलुआ पत्थर द्वारा निर्मित एक प्रतिमा स्थापित है जो अत्यंत सुंदर अथवा प्रसिद्ध है।

कनक भवन

इस मंदिर का निर्माण उस स्थान पर किया गया है जहाँ माना जाता है कि सीता माता को विवाह के उपरांत तोहफे के रूप में दिया गया मंदिर स्थित था। यह मंदिर महाराज विक्रमादित्य द्वारा पुनर्निर्मित किया गया था जो आगे चल कर 1891 में फिर से पुनर्निर्माण किया गया था। इस मंदिर कि वास्तुकला आश्चर्यजनक है तथा भ्रमण योग्य है।